Krishna Janmashtami 2020: आप भी रख रहे हैं भगवान कृष्ण के लिए व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज पूरी दुनियाभर में मनाई जा रही है। शास्त्रों में इस दिन को लेकर कुछ बातें बताई हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 August 2020, 10:48 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः आज पूरी दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। माना जाता है कि रात 12 बजे भगवान कृष्ण जन्म हुआ था, जो भगवान विष्णु का आठवां अवतार है। जो लोग व्रत कर रहे हैं उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आप व्रत भी नहीं रखते हैं तो कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जानें इस त्योहार का महत्व 

1. जन्माष्टमी के दिन अगर आपके घर पर कोई बच्चा आए तो उसको कृष्ण मानकर श्रद्धापूर्वक नमन करना चाहिए और उसका सत्कार करना चाहिए। साथ ही सदाचार का पालन करना चाहिए।

2. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के जन्म के बाद पंचामृत से स्नान करवाना चाहिए और माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री बहुत ही ज्यादा पसंद है।

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर इस बार 27 साल बन रहा अद्भुत संयोग, जाने कब है पर्व

3. अगर कोई कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत नहीं भी रहता है तो उसको सात्विक भोजन करना चाहिए। उसको लहसून-प्याज और मांस-मदिरा जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। 

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

4. अगर भगवान कृष्ण की टूटी फूटी या बहुत पुरानी मूर्तियां हैं तो उनको जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इनको घर में रखना अशुभ माना जाता है।