हिंदी
नई दिल्ली: विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण में सुधार के लिए जागरूकता फैलाना है, ताकि सभी को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन मिल सके।
2024 का थीम (World Food Day 2024 Theme)
2024 के विश्व खाद्य दिवस का थीम है, 'बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार' (Right to foods for a better life and a better future) इस थीम का उद्देश्य हर इंसान को पौष्टिक भोजन का अधिकार है।
विश्व खाद्य दिवस का इतिहास (World Food Day History)
विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी। हालांकि, इस दिन को 2014 से मनाया जाने लगा।
इसे मनाने का कारण
विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य सिर्फ भूख से लड़ना नहीं है, बल्कि इसके जरिये यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति के पास पौष्टिक और सुरक्षित भोजन की उपलब्धता हो। आज भी दुनिया में करोड़ों लोग भूख और कुपोषण का शिकार हैं।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 733 मिलियन लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। इसलिए, इस दिन का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर सरकारों, संगठनों, और आम जनता का ध्यान इस समस्या की ओर खींचना है ताकि भूखमरी को समाप्त किया जा सके और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
विश्व खाद्य दिवस का महत्व
विश्व खाद्य दिवस दुनिया के उन किसानों और कृषि श्रमिकों के योगदान को मान्यता देने का एक अवसर भी है, जो कठिन परिस्थितियों में भी खाद्य उत्पादन सुनिश्चित करते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि खाद्य उत्पादन और वितरण के प्रति हमें अधिक सतर्क और संवेदनशील होना चाहिए, ताकि सभी लोगों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन मिल सके।
इस प्रकार, विश्व खाद्य दिवस का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना, भुखमरी को समाप्त करना, और पौष्टिक भोजन तक सभी की पहुँच सुनिश्चित करना है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 16 October 2024, 11:45 AM IST
Topics : FAO Food and Agriculture Organization Food crisis food security October 16 Sustainable development goals World Food Day World Food Day History World Food Day Importance विश्व खाद्य दिवस
No related posts found.