आजमगढ़ जिले में भाजपा नेता के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गई है। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं..
आजमगढ़ः जिले में भाजपा नेता के भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गई है। यह मामला ठेकमा थाना के ग्राम बिजौली का बताया जा रहा है। जहां भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की तड़के मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बिजौली में भट्ठे पर मजदूरी करने वाले हसीं दास पाटले की यहां गुरूवार को ठंड लगने से मौत हो गई। घटना के बारे में अनिल राय ने बताया कि मृतक मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और कई महीनों से इस भट्ठे पर कार्यरत था। लेकिन सुबह रात में ठंड लगने की वजह से पाटले की तबीयत खराब हो गई।
उन्होंने कहा कि तबियत बिगड़ने के बाद पाटले को अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। यह भट्ठा अनिल राय का है। अनिल राय खुद को भाजपा का नेता बता रहे हैं।
Published : 11 January 2018, 5:50 PM IST
Topics : आजमगढ़ ईंट का भट्ठा भाजपा नेता मजदूर की मौत