
महराजगंज: देशभर के अनेकों हिस्सो में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं महराजगंज जेल में बंद महिला बंदियों ने भी विधि-विधान के साथ गुरुवार को छठ पूजन किया।
जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि कारागार में बंद कुल 12 महिला बंदियों द्वारा छठ पूजन की इच्छा व्यक्त की गई थी। ऐसे में जेल प्रशासन ने उनकी आस्था का सम्मान करते हुए उनके लिए जेल मैनुअल का पालन करते हुए छठ पूजन के समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
पूजन सामग्रियों का किया गया इंतजाम
व्रती बंदियों के लिए जेल परिसर में अस्थायी सरोवर का निर्माण किया गया। उनके लिए आवश्यक समस्त पूजन सामग्रियों का इंतजाम किया गया और जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति में महिला बंदियों ने अस्ताचल सूर्य का विधि-विधान के साथ पूजन किया और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।
इन महिला बंदियों ने किया छठ पूजन
व्रती महिला बंदियों में सुनीता पत्नी मोतीचन्द्र, सम्भा पत्नी अवधेश, शारदा पत्नी धनलाल, शकुन्तला पत्नी विरेन्द्र, सरोज पत्नी शम्भू, कमला पत्नी विजयनाथ , सीमा पत्नी दरोगा, कौशल्या पत्नी मोती, राजेश्वरी पत्नी राजकुमार, रानी पत्नी भगवान दयाल, शीला पत्नी कोईल और शांति पत्नी दिनेश ने छठ पूजन किया।
Published : 7 November 2024, 8:31 PM IST
Topics : celebrated Chhath Puja Chhath Puja 2024 Chhath Puja Celebration District jail Maharajganj छठ पूजा जिला जेल बंदी महिलाओं