हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप की चैंपियन बन गई है। भारतीय टीम ने फाइनल में एक बार फिर अपनी दबंगई साबित करते हुए श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से बुरी तरह हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत अब तक सात बार एशिया कप का चैंपियन बन चुका है।
श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार खिताब जीता है।

शनिवार को खेले गये महिला एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हरा डाला।
बता दें कि अब तक एशिया कप के 8 ही सीजन हुए हैं। यानी एक सीजन छोड़कर हर बार भारतीय टीम ही चैम्पियन रही है।
Published : 15 October 2022, 4:02 PM IST
Topics : India Indian women Sri Lanka Women Asia Cup एशिया कप चैंपियन भारतीय भारतीय महिला क्रिकेट श्रीलंका