Corona in UP: दिल्ली से आई महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, कई घर हुए सील

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में कई नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान इटावा में भी कोरोना के नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 1 June 2020, 6:14 PM IST
google-preferred

इटावा: ताखा के कुरखा गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव को सील कर दिया गया है।  

 जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ हाल ही में दिल्ली से लौटी थी। तभी से इटावा में एक मकान में रह रहे हैं और कुरखा गांव के आधा दर्जन लोग महिला और उसके पति से मिलने पहुंचे थे।

घरों को सील करते अधिकारी

सूचना मिलते ही एस डी एम ताखा ने गांव के उन घरों को सील कर दिया है जिन घरों के लोग महिला औऱ उसके पति से मिलने गए थें। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Published :  1 June 2020, 6:14 PM IST

Related News

Advertisement