Crime News: बदायूं में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

उत्तर प्रदेश में बदायू्ं के वजीरगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया जिससे तीनों की मृत्यु हो गयी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 February 2020, 1:20 PM IST

बदायूँ: उत्तर प्रदेश में बदायू्ं के वजीरगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया जिससे तीनों की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें: खेत में लगाई गई बाड़ में दौड़ रहे करंट से हुई किशोरी की मौत

उप जिला अधिकारी बिसौली सीपी सरोज ने सोमवार काे यहां बताया की वजीरगंज क्षेत्र के अल्लुआ पसतोरा गांव निवासी बिजनेस कुमार का अपनी पत्नी प्रेमवती(36) से कई दिन से ननंद के विवाह को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेमवती इस बात को लेकर बिजनेस कुमार से नाराज थी की दो अन्य भाइयों के होते हुए शादी ननद के रिश्ते की जिम्मेदारी बिजनेस ने क्यों उठा रखी है।

यह भी पढ़ेंः Crime In UP- सगी बहनों का यौन उत्पीड़न   

इसी बात को लेकर रविवार दिन में दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई थी जिसके बाद बिजनेस घर से चला गया। पति के व्यवहार से क्षुब्ध प्रेमवती (36) ने रात में अपने दोनों बेटों मोहित (8) एवं रोहित(05) को खाने में सल्फास मिलाकर खिलाया और फिर खुद भी निकल लिया।  (वार्ता)

Published : 
  • 3 February 2020, 1:20 PM IST