Site icon Hindi Dynamite News

पति की हत्या के मामले में महिला और दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की हत्या में कथित रूप से संलिप्तता को लेकर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
पति की हत्या के मामले में महिला और दो गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की हत्या में कथित रूप से संलिप्तता को लेकर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

अपराध शाखा (पनवेल) यूनिट दो के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया जसपाल सिंह खोसा पालसिंह (48) की आठ मई को कलंबोली में तब हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह की सैर कर रहे थे। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपराध शाखा के दल गठित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि जांच में मृतक की पत्नी का नाम सामने आया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पाटिल के मुताबिक, “ पूछताछ के बाद हमने पैसा लेकर हत्या करने वाले पंजाब निवासी दो लोगों को मुंबई के कुर्ला एलटीटी टर्मिनस से गिरफ्तार किया।”

उन्होंने बताया कि महिला अक्सर अपने पति से लड़ा करती थी और उसने अपने पति की हत्या करने के लिए दोनों को कथित रूप से 20 लाख रुपये दिए थे।

Exit mobile version