महराजगंज जिले में 12 वकीलों को बर्खास्त क्यों किया गया? देखिये बार के अध्यक्ष और मंत्री का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

महराजगंज जिले में बुधवार को एक दर्जन अधिवक्ताओं का आजीवन निष्कासन किया गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये इस मामले पर बार के अध्यक्ष और मंत्री का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Updated : 19 July 2023, 6:21 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद की खबरों के बेताज बादशाह डाइनामाइट न्यूज़ ने आपको सबसे पहले सिविल बार एसोसिएशन के एक दर्जन अधिवक्ताओं को संगठन से आजीवन निष्कासित करने की खबर दी थी। डाइनामाइट न्यूज़ अब आपको बता रहा है कि आखिर जिले के 12 वकीलों को क्यों निष्कासित किया गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में भारी बवाल: बर्खास्तगी के बाद निष्कासित वकीलों की सफ़ाई आई सामने, जानिये क्या कहा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता शिवेंद्र चतुर्वेदी ने इस मामले को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हमीदुल्ला खां और महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी से बातचीत की और वकीलों की बर्खास्तगी का कारण जाना। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आप यहां डाइनामाइट न्यूज़ में देख सकते हैं।

बता दें कि सिविल बार एसोसिएशन साधारण सभा की बैठक में पूर्ण बहुमत से 12 अधिवक्ताओं के खिलाफ आजीवन निष्कासन कार्रवाई हुई है। निष्कासित किये गये किये गये कुछ वकील शासकीय अधिवक्ता, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता, चीफ डिफेंस काउंसिल, जनपद महराजगंज भी हैं।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री का कहना है कि कदाचार के मामलों में अधिवक्ताओं के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

इस मामले में बर्खास्त किये गये अधिवक्ताओं का बयान और उनका पक्ष आना बाकी है।

किये गये अधिवक्ताओं की सूची
1. ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी
2. फणींद्र नाथ त्रिपाठी
3. संतोष कुमार मिश्र
4. देवेंद्र पाण्डेय
5. राघवेंद्र उपाध्याय
6. चंद्रप्रकाश पटेल
7. विजय नारायण सिंह
8. विनोद कुमार सिंह
9. सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी
10. पूर्णेंदु राम त्रिपाठी
11. अशोक त्रिपाठी
12. अजीत कुमार सिंह

Published : 
  • 19 July 2023, 6:21 PM IST

Related News

No related posts found.