महराजगंज जिले में भारी बवाल: बर्खास्तगी के बाद निष्कासित वकीलों की सफ़ाई आई सामने, जानिये क्या कहा

महराजगंज सिविल बार एसोसिएशन ने बुधवार को एक दर्जन अधिवक्ताओं का आजीवन निष्कासन कर दिया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इस मामले पर क्या बोले बर्खास्त किये गये वकील

Updated : 19 July 2023, 7:21 PM IST
google-preferred

महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ ने बुधवार को आपको सबसे पहले सिविल बार एसोसिएशन द्वारा एक दर्जन अधिवक्ताओं को संगठन से आजीवन निष्कासित करने की खबर से अवगत कराया था। डाइनामाइट न्यूज़ पर अब आप उन अधिवक्ताओं का पक्ष जान सकते हैं, जिनको सिविल बार एसोसिएशन ने आजीवन निष्कासित किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता शिवेंद्र चतुर्वेदी ने इस मामले को लेकर सिविल बार एसोसिएशन से आजीवन निष्कासित किये गये वकीलों से बातचीत की और उनका पक्ष जाना।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में 12 वकीलों को बर्खास्त क्यों किया गया? देखिये बार के अध्यक्ष और मंत्री का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में निष्कासित किये गये कुछ वकीलों ने बार एसोसिएशन के आरोपों को निराधार बताया है।

अधिवक्ता ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। सभी आरोप निराधार हैं और हम यथावत काम कर रहे हैं। 

अधिवक्ता राघवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उन्हें इस बार में कोई सूचना नहीं मिली है। उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

इसी तरह अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि जो भी आरोप हैं, वे सभी निराधार हैं। 

बता दें कि सिविल बार एसोसिएशन साधारण सभा की बैठक में पूर्ण बहुमत से 12 अधिवक्ताओं के खिलाफ आजीवन निष्कासन कार्रवाई हुई है। निष्कासित किये गये किये गये कुछ वकील शासकीय अधिवक्ता, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता, चीफ डिफेंस काउंसिल, जनपद महराजगंज भी हैं। 

निष्कासित किये गये अधिवक्ताओं की सूची
1.    ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी
2.    फणींद्र नाथ त्रिपाठी
3.     संतोष कुमार मिश्र
4.     देवेंद्र पाण्डेय
5.     राघवेंद्र उपाध्याय
6.    चंद्रप्रकाश पटेल
7.    विजय नारायण सिंह
8.     विनोद कुमार सिंह
9.    सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी
10.    पूर्णेंदु राम त्रिपाठी
11.    अशोक त्रिपाठी
12. अजीत कुमार सिंह

Published : 
  • 19 July 2023, 7:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement