
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के वाघोली इलाके में मंगलवार शाम 21 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके समलैंगिक साथी ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
लोनीकंद थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जिसकी हत्या की गयी, वह बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स कर रहा था और एक छात्रावास में रहता था।’’
उन्होंने बताया कि वाघोली इलाके में बाकोरी रोड पर उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये कई टीम गठित की हैं ।
Published : 29 November 2023, 8:27 AM IST
Topics : homosexual maharashtra murder partner Pune पुणे महाराष्ट्र समलैंगिक साथी हत्या