
मुंबईः वक्त के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की गुत्थी और ज्यादा पेचीदा होती जा रही है। जांच में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और कई गंभीर आरोप लगाए थे।
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी इस मामले में खुल कर बोला है। उन्होंने एक टीवी शो में सुशांत को लेकर कई बातें कही हैं। साथ ही सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल ना होने की वजह भी बताई है।
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हईं यह अभिनेत्री
हाल ही में अंकिता ने बताया की वे आखिर क्यों सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं। अंकिता ने बताया कि वे सुशांत को उन हालातों में देख नहीं पाती। अंकिता ने कहा, एक रिपोर्टर ने मुझे कॉल किया था और कहा था कि अंकिता सुशांत ने सुसाइड कर लिया है और मेरे पैरों तले जमीं खिसक गई थी। मुझे ऐसा लगा जैसे मै खत्म हो चुकी हूं। मैंने फैसला किया था कि मैं उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाऊंगी क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैं सुशांत को उन हालातों में देखती तो मैं उस दृश्य को भुला नहीं पाती।
बता दें कि अंकिता लोखंडे ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था और उन्होंने लिखा था कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।
Published : 2 August 2020, 5:08 PM IST
Topics : ankita lokhande funeral Mumbai suicide case Sushant Singh Rajput अंकिता लोखंडे अंतिम संस्कार मुंबई सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस