
नयी दिल्ली: व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक विशाल भोला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कंपनी ने नरसिम्हन ईश्वर को प्रबंध निदेशक (एमडी) और अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ईश्वर इससे पहले ‘की मोबिलिटी सॉल्युशंस’ में मुख्य कार्यपाल अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष थे।
शुक्रवार को हुई बैठक में व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने भोला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
कंपनी ने कहा कि मौजूदा प्रबंध निदेशक तीन अप्रैल 2023 तक अपनी सेवाएं देंगे। इसके बाद ईश्वर की नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कहा, ''भोला ने अपनी अन्य रुचियों पर काम करने के लिए कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया है। ईश्वर की नियुक्ति चार अप्रैल 2023 से पांच सालों के लिए होगी।''
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की अनुषंगी है और यह वाशिंग मशीन, फ्रिज, एसी जैसे सामान बनाती है।
Published : 14 January 2023, 2:05 PM IST
Topics : India Managing Director resigns Vishal Bhola Whirlpool इंडिया इस्तीफा प्रबंध निदेशक विशाल भोला व्हर्लपूल