Lockdown 2: लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेल और हवाई सेवाएं शुरू होंगी या नहीं.. GoM ने PMO को भेजी रिपोर्ट

देश में लॉकडाउन का दूसरा फेज 3 मई को खत्म होने वाला है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेन और फ्लाइट सेवा शुरू होने की लगातार खबरें आ रही है। इस बीच ट्रेन और फ्लाइट की सेवा शुरू करने को लेकर शनिवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने एक बैठक की है। जिसमें कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 19 April 2020, 12:54 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः लॉकडाउन के बाद ट्रेन और फ्लाइट की सेवा शुरू करने के खबरों के बीच शनिवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की एक बैठक हुई है। जिसमें रेल और हवाई सेवाएं 3 मई के बाद शुरू करने या ना करने पर विचार किया गया है।

यह भी पढ़ें: देश में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, जानें क्या हैं अबतक के आंकड़े

शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 के लिए बनी GOM की पांचवी बैठक में इन विषयों पर रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजी गई है। जिसमें 3 मई के बाद शुरू ने करने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि उस समय स्थिती को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक अगर 3 मई के बाद से फ्लाइट और ट्रेन की सेवाएं शुरू कर दी गई तो सोशल डिस्टेंसिंग का पाल नहीं हो पाएगा। इसी को देखते हुए जिन विमान कंपनियों ने 4 मई से टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, वो भी बंद करने के लिए कहा गया है।

Published :  19 April 2020, 12:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement