
नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से वॉट्सऐप अकाउंट्स के हैक होना शुरु हो गया है। जिस वाट्सऐप को हम सबसे ज्यादा सुरक्षित मानते थे, अब वो भी हैकर्स के निशाने में आ गया है।
हैकर्स ने इसके लिए एक नया तरीका निकाला है। वॉट्सऐप पर किसी अनजान नंबर से आपके पास मैसेज आता है और दावा किया जाता है कि वो किसी तरह के इमरजेंसी में है, और गलती से उनके पास ओटीपी आने की बात कहते हैं।
ओटीपी मिलते ही हैकर्स आपके अकाउंट का एक्सेस लेते हैं, और इससे आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इससे बचने के लिए आप ध्यान रखें की गलती से भी किसी से अपना ओटीपी शेयर ना करें। साथ ही अपने वॉट्सऐप अकाउंट को टु स्टेप वेरिफ़िकेशन से सिक्योर कर दें।
Published : 30 November 2020, 6:09 PM IST
Topics : Facebook Hacking Two Step Verification WhatsApp अकाउंट्स टु स्टेप वेरिफ़िकेशन फेसबुक वाट्सऐप