
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज आज बदलने वाला है। प्रदेश में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। हालाँकि, अगले 48 घंटों में तापमान में वृद्धि की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, खासकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, और एटा सहित कई अन्य जिलों में बादलों के गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है, जो कुछ हद तक गर्मी को कम करने में सहायता कर सकती है।
अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालाँकि, इसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर और बलिया जैसे जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावनाएं जताई हैं। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं, जो कि किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उनके आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। यह भी जानकारी मिली है कि 4 अप्रैल को मौसम फिर से करवट ले सकता है और शुक्रवार को साफ मौसम रहने की उम्मीद है। इसके बाद, 5 से 8 अप्रैल के बीच राज्य के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
Published : 3 April 2025, 7:47 AM IST
Topics : Dynamite News IMD report Kanpur dehat letest update Lucknow relief from the heat temperature in up Weather in up Weather News Weather Update