Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 November 2023, 12:39 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली में 20 से 25 नवंबर के बीच हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

Published : 
  • 19 November 2023, 12:39 PM IST