Weather Update: दिल्ली में लू का प्रकोप जारी, गर्मी से लोग हलकान, जानिये अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजधानी में लू का प्रकोप जारी है और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार के बीच भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 May 2022, 5:43 PM IST

नई दिल्ली: राजधानी में लू का प्रकोप जारी है और तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार के बीच भीषण गर्मी से हलकान लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को लू का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है, जिसके मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 14 और 15 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। आज सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गयी। (यूनिवार्ता)  

Published : 
  • 10 May 2022, 5:43 PM IST