Weather Update: दिल्ली में फिर सताएगी गर्मा और उमस, जानिये यूपी समेत देश भर के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में दो दिन के सुहाने मौसम के बाद आज एक बार फिर से पारा बढ़ गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 July 2022, 3:30 PM IST

नई दिल्ली: गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखड़ समेत देश  के कई राज्यों में बारिश से हालात खराब हैं, वहीं यूपी समेत उत्तर भारत के लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में रविवार की सुबह बारिश के साथ हुई लेकिन दोपहार होते-होते धूप खिली और उमस बढ़ गई।

मौसम विभाग के मानें तो दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज का मौसम साफ रहेगा इस कारण तापमान में भी इजाफा देखा जा सकता है और उमस भी बढ़ने का अनुमान है. यहां अधितकम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिन के बाद यानी 20 जुलाई के मौसम बदलने का अनुमान है। और दिल्ली में राहत की फुहारें पड़ सकती है।

Published : 
  • 18 July 2022, 3:30 PM IST