Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, तापमान रहा सामान्य से कम

पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का दौर जारी रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, तापमान रहा सामान्य से कम

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का दौर जारी रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।

बुलेटिन के अनुसार लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल ने मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, अमृतसर, फरीदकोट और गुरदासपुर में ठंड का दौर जारी रहा जहां तापमान क्रमश: 6.1 डिग्री सेल्सियस, 4.6 डिग्री सेल्सियस, 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

आईएमडी के अनुसार हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें: किसानों के दिल्ली मार्च से पहले पंजाब-हरियाणा सीमा सील, इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये ये अपडेट 

बुलेटिन के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.3 डिग्री सेल्सियस, 9.3 डिग्री सेल्सियस, नौ डिग्री सेल्सियस, 8.9 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।

Exit mobile version