हिंदी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। नए साल की शुरुआत में भी ठंड का असर कम होने की संभावना नहीं है।
दिल्ली में सर्दी का सितम
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर के चलते लोग अदद धूप के लिए तरस रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। 1 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा, लेकिन मौसम साफ रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
पंजाब-हरियाणा में कोहरे का साया
पंजाब और हरियाणा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, नए साल के बाद मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है और 2 से 5 जनवरी तक तापमान में मामूली सुधार देखने को मिलेगा।
बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसका सीधा असर मैदानी राज्यों पर पड़ा है, जहां तापमान में गिरावट और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
नए साल पर राहत की उम्मीद नहीं
नए साल की शुरुआत में उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, बारिश की संभावना ना होने से मौसम साफ रहेगा।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 31 December 2024, 8:09 AM IST
Topics : Delhi Weather IMD ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist weather report Weather Today Weather Update