Weather Updates: उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, जानें दिल्ली, हरियाणा, बिहार सहित इन राज्यों में मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। जानें आपके राज्य के मौसम का हाल। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 February 2021, 10:47 AM IST

नई दिल्लीः फरवरी के महीने में भी मौसम अचानक करवट ले रहा है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस साल ठंड फरवरीमें भी कहर बरपा रही है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों में मध्यम कोहरे का असर रहा।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित इन राज्यों में आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना, जानें आपके राज्य का मौसम अपडेट 

वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में भी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह और शाम में हल्का का कोहरा रहेग वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। इसके साथ ही अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांदी हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी। 

Published : 
  • 6 February 2021, 10:47 AM IST