Virat- Anushka Good News: अनुष्का-विराट के घर आई खुशखबरी, माता-पिता बनें Virushka

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब माता-पिता बन गए हैं। सोमवार को विराट और अनुष्का के घर खुशखबरी आई है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 January 2021, 4:46 PM IST

मुंबईः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर खुशखबरी आई है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ।

विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा-'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

बता दें कि पिछले काफी समय से अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हुई थीं और बेटी के जन्म से पहले दोनों ने ही इस खबर को सबसे पहले सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया था।

Published : 
  • 11 January 2021, 4:46 PM IST