Viral Video: नशे में धुत शख्स बना खतरों का खिलाड़ी, बिजली की तारों पर जाकर सो गया

आंध्र प्रदेश के एक गांव का ये शख्स नशे में बिजली के खंबे पर चढ़ गया और तारों पर जाकर लेट गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर

Updated : 2 January 2025, 4:49 PM IST
google-preferred

आंध्र प्रदेश: ये कहना गलत नहीं होगा कि नशा आदमी से कुछ भी करवा सकता है। आंध्र प्रदेश के मन्यम जिले के एम.सिंगिपुरम गांव का एक शख्स नशे में बिजली के खंबे पर चढ़ गया और तारों पर जाकर लेट गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवददाता के अनुसार, लोगों ने व्यक्ति को रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका और खंभे पर चढ़ता चला गया और तारों पर जाकर सो गया। उसके इस कारनामे ने स्थानीय लोगों को ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया की पब्लिक को भी चौंका दिया था। 

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मौके पर स्थानीय लोगों की सूझबूझ से व्यक्ति की जान बच पाई। हाई-वॉल्टेज तारों को छूने के डर से लोगों ने ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी। काफी देर तक हवा में लटके रहने के बाद लोगों ने उसे सावधानी से नीचे उतारा और उसकी जान बच पाई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह व्यक्ति खंभे पर क्यों चढ़ा।

किसने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को 31 दिसंबर 2024 को @TeluguScribe नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया था। जिसके कैप्शन में लिखा गया - एक शराबी ने मन्यम जिले के पालकोंडा मंडल के एम.सिंगिपुरम गांव में हंगामा किया। वह नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ने लगा। उसे देखकर गांववालों ने तुरंत ट्रांसफार्मर बंद कर दिया। वह खंभे पर चढ़कर बिजली के तारों पर लेट गया और कुछ देर तक अजीब हरकतें करता रहा। फिर लोगों ने उसे जबरदस्ती नीचे उतारा।

खूब कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 2,51,000 व्यूज़ हैं। साथ ही करीब ढाई हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक शख्स ने लिखा - किंग ऑफ करंट। दूसरे ने कहा - इंडिया नॉट फॉर बिगनर्स। वहीं अन्य लोग शख्स का कारनामा देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

Published :  2 January 2025, 4:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.