
नई दिल्ली: भारतीय रेल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सेवा (IRSEE) के 1993 बैच के अधिकारी विनीत कुमार ने सोमवार को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग ने यहां बताया कि श्री कुमार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), मुंबई के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उनका स्वागत किया। (वार्ता)
Published : 22 November 2022, 11:14 AM IST
Topics : CEO Khadi and Village Industries Commission KVIC Vineet Kumar केवीआईसी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग पदभार भारतीय रेल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सेवा विनीत कुमार