लंदन: भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माल्या पर बैंकों से लिए गए कर्ज न चुकाने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: माल्या की संपत्ति का मामला, SC में सुरक्षित रखा फैसला
सूत्रों ने कहा कि स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने माल्या को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: विजय माल्या: राजनीतिक फुटबॉल बन गया हूं
सूत्रों के अनुसार, ब्रिटिश प्रशासन ने भारतीय जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को माल्या की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया है। (आईएएनएस)