
लखनऊ: एलडीए की जमीन पर अपना मकान बनवाना, एक व्यक्ति को काफी परेशान करने वाला साबित हुआ। कारण यह की उसने बिजली पासी वार्ड से पार्षद बीना रावत को पैसे दिये बगैर अपना मकान बनवाना शुरू कर दिया।
एक तरफ जहां यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने में लगे हैं। वहीं उन्हीं के पार्टी के कुछ लोग सरकार और सीएम की छवि पर पलीता लगाने में जुटे हैं। हालांकि घटना कल की बताई जा रही है। जब मकान मालिक द्वारा मकान निर्माण कराने के दौरान बीजेपी पार्षद मौके पर पहुंची और पैसे की मांग करने लगीं। यही नही जब मकान मालिक ने एलडीए और नगर निगम से पूर्व अनुमति की बात कही तो बीजेपी पार्षद भड़क गईं और उन्होंने प्लाट मालिक को मारने के लिए पास मे पड़ी ईंट उठा ली। मामला बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और वे वहां से चली गई।
Published : 4 December 2019, 3:31 PM IST
Topics : bjp Corruption tax uttarpradesh निर्माण प्लांट बीना रावत भाजपा लखनऊ