हिंदी
नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो से एक बड़ी खबर है। यहां एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया और सैकड़ों लोगों की जान बच गई। यहां लैंडिंग के समय एक विमान के सामने रनवे पर अचानक दूसरी फ्लाइट आ गई। लेकिन पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए दोबारा विमान को आसमान में उड़ा दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह घटना शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। यहां साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान रनवे पर लैंड कर रहा था। वहीं, दूसरी तरफ से एक जेट विमान उसी रनवे पर टेक-ऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था। साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान के लैंडिंग से ठीक पहले जेट विमान उसके सामने आ गया।
अमेरिका के शिकागो में टला बड़ा विमान हादसा, शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर दूसरा विमान सामने से आ गया। लेकिन साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान के पायलट ने विमान को लैंड कराने के बजाय वापस आसमान में टेक-ऑफ करने का फैसला कर लिया और… pic.twitter.com/ObZFXz1i0B
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 26, 2025
रनवे पर दूसरे विमान को देख साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान के पायलट ने अपने विमान को लैंड कराने के बजाय वापस आसमान में टेक-ऑफ करने का फैसला कर लिया। पायलट की होशियारी की वजह से हादसा होते-होते टल गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथवेस्ट का विमान सुबह 9 बजे के करीब रनवे के पास पहुंच रहा था, तभी अचानक ऊपर उठ गया। उसी समय एक छोटा विमान रनवे पार कर रहा था।
एक यूजर ने कहा कि साउथवेस्ट एयरलाइंस के पायलट ने जो किया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन कमेंट सेक्शन में यूजर्स यह भी बता रहे है कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुके है। जिसका कारण लोग प्लेन में बैठने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- उसे टक्कर से बचाने के लिए साउथवेस्ट पायलट को सैलरी में बढ़ोतरी और पदक देना चाहिए।
बता दें कि हाल ही में अमेरिका में कई विमान दुर्घटनाएं घटी हैं। 6 फरवरी को अलास्का में कम्यूटर प्लेन का क्रैश भी शामिल है, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।
वहीं 26 जनवरी को, वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर एक आर्मी हेलीकॉप्टर और एक अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में टक्कर हो गई, जिससे दोनों पर सवार 67 लोगों की मौत हो गई।
Published : 26 February 2025, 11:28 AM IST
Topics : Chicago Airport Incident Chicago International Airport Chicago s Midway Airport Jet Aircraft Land landing plane plane of Southwest Airlines
No related posts found.