हिंदी
अयोध्या: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तीन दिन के यूपी दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन वेंकैया नायडू रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। वेंकैया नायडू लखनऊ की स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे थे। वेंकैया नायडू ने रामनगरी अयोध्या में श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की।

रामलला के दरबार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ उनकी पत्नी उषा नायडू ने काफी देर तक दर्शन-पूजन किया। परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के बाद वेंकैय नायडू ने हनुमानगढ़ी के भी दर्शन किए।

एम वेंकैया नायडू ने रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन करने के बाद राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुए। उनके सामने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का वीडियो स्क्रीन पर थ्री-डी प्रेजेंटेशन किया गया है।

योजना के अनुसार दोपहर तीन बजे उप राष्ट्रपति इसी स्पेशल ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे।
Published : 15 April 2022, 5:11 PM IST
Topics : M Venkaiah Naidu Vice President उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू राम मंदिर निर्माण रामलला के दर्शन
No related posts found.