Site icon Hindi Dynamite News

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का इलाहाबाद दौरा आज, जानें..कार्यक्रम का पूरा विवरण

उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू शनिवार को संगम नगरी इलाहाबाद के दौरे पर हैं। बतौर उप राष्ट्रपति यह उनका इलाहाबाद का पहला दौरा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम का पूरा विवरण
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का इलाहाबाद दौरा आज, जानें..कार्यक्रम का पूरा विवरण

इलाहाबाद: उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू शनिवार को पहली बार संगम नगरी इलाहाबाद के दौरे पर है। बतौर उप राष्ट्रपति यह उनका इलाहाबाद का पहला दौरा है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

 

कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू का इलाहाबाद का काफी व्यस्त दौरा है। वह वायुसेना के एयरक्रॉफ्ट से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। सबसे पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में एनेक्सी भवन का लोकार्पण करेंगे। जिसेक बाद वह हाईकोर्ट के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। हाईकोर्ट के कार्यक्रम के बाद उप राष्ट्रपति एक समारोह में हिस्सा लेगें।

उप राष्ट्रपति साथ राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हर कार्यक्रम में साथ रहेंगे। दोपहर बाद उपराष्ट्रपति दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
 

Exit mobile version