
नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी को अधिक सरल और सुगम्य बनाने का प्रयास करने का आग्रह किया।
हिंदी दिवस पर आग्रह करता हूं कि राजभाषा हिंदी को अधिक सरल और सुगम्य बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।हर भाषा समुदायों, परिवारों में जीवंत बनती है, वह मानव और उसके समाज के अनुभवों से समृद्ध होती है। भाषा हमारी आकांक्षाओं को स्वर देती है। #HindiDiwas
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 14, 2019
यह भी पढ़ें: शाह-नड्डा ने किया एम्स में ‘सेवा सप्ताह’ अभियान का शुभारंभ
एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “हिंदी दिवस पर आग्रह करता हूं कि राजभाषा हिंदी को अधिक सरल और सुगम्य बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
हर भाषा वंदनीय है, भारत की हर भाषा का साहित्य हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हमारी भाषाएं हमारे साझा संस्कारों को अभिव्यक्ति देती हैं। हमारी भाषाएं हमारी सांस्कृतिक, भावनात्मक और राष्ट्रीय एकता का सूत्र हैं।
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 14, 2019
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
हर भाषा समुदायों, परिवारों में जीवंत बनती है, वह मानव और उसके समाज के अनुभवों से समृद्ध होती है। भाषा हमारी आकांक्षाओं को स्वर देती है।” (वार्ता)
Published : 14 September 2019, 12:54 PM IST
Topics : Hindi Diwas M Venkaiah Naidu Vice President उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू राष्ट्रीय हिंदी दिवस