
महाराजगंज: सावन के पवित्र महीने में जहां एक ओर भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है और दूसरी ओर वनांचल क्षेत्रों में कई देवी देवताओं की सावन में खास पूजा होती है। जंगल वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग जंगल में जाकर पेड़ों और देवी देवताओं की आराधना करते हैं।
लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से वन देवी की पूजा करने के दौरान दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में 6 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता अनुसार मामला महाराजगंज के ग्रामीण इलाके का है, जहां कुछ ग्रामीण जंगल में वन देवी की पूजा करने गए हुए थे। ग्रामीण पूरे विधि विधान से पूजा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर जामुन का पेड़ गिर गया। इस घटना में पूजा करने गए 6 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 3 August 2024, 12:09 PM IST
Topics : devotees DynamiteNews jungle shouting Van Devi Pooja देवी देवताओं पूजा भगवान भोलेनाथ वन देवी सावन