Valentine’s Day in Bollywood: मलाइका ने बड़े ही प्यार से लगाया अर्जुन को गले, कैप्शन में लिखी दिल छू जाने वाली ये बात

वेलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है। साथ ही उन्हें कुछ ऐसा कहा है जो आपका भी दिल जीत लेगा। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 February 2022, 3:37 PM IST

नई दिल्ली: 14 फरवरी को यानी आज हर जगह वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने वेलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बेहद खास अंदाज में विश किया है। उनके इस अंदाज की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। 

दरअसल मलाइका ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्जुन की एक बेहद प्यारी और रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बहुत ही प्यार से लगे लगा रही है। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका को अपनी बाहों में लिए हुए है। ये फोटो फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है। 

इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन देते हुए लिखा- "Mine" इसके मलाइका एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है। सोशल मीडिया पर मलाइका के इस पोस्ट की खूब तारीफ की जा रही है। कई लोगों ने तो कमेंट बॉक्स में मलाइका के पोस्ट और कैप्शन दोनों की खूब तारीफ की है।  

Published : 
  • 14 February 2022, 3:37 PM IST