
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आज पासिंग आउड परेड चल रही है। आईएमए परेड होने के साथ ही देश को आज 341 जांबाज युवा ऑफिसर मिलेंगे। अकादमी की इस परेड में 341 भारतीय और 84 विदेशी कैडेट्स शामिल है। विदेशी कैडेट अलग-अलद देशों से है, जो अकादमी से निकलने के बाद अपने देश की सैन्य सेवाओं में शामिल होंगे।
#WATCH | Passing Out Parade underway at Indian Military Academy, Dehradun, Uttarakhand
Lieutenant General RP Singh, Western Army Commander, is taking the salute of the parade as reviewing officer pic.twitter.com/7L0bVgRoOU
— ANI (@ANI) June 12, 2021
देहरादून आईएम में सेना की पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिंनेंट जनरल आरपी सिंह ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी ली।
भारतीय सैन्य अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड का आयोजन आज सुबह साढ़े छह बजे शुरू हो गया। परेड के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ लेने के बाद सभी भारतीय जवान देश की सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे।
Published : 12 June 2021, 9:35 AM IST
Topics : Dehradun IMA IMA Passing Out Parade uttarakhand आईएमए देहरादून पासिंग आउट परेड भारतीय सेना सैन्य अफसर