हिंदी
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है। फूलों की घाटी पहुंचकर पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठा सकते हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उप वन संरक्षक (डीएफओ) बीबी मर्तोलिया ने घांघरिया आधार शिविर से 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएफओ ने बताया कि सेंचुरी एरिया होने के कारण पर्यटक फूलों की घाटी में रात्रि प्रवास नहीं किया जा सकता है।
पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना अनिवार्य होता है। आधार शिविर घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है।
Published : 1 June 2024, 12:41 PM IST
Topics : uttarakhand Valley of Flowers World Famous उत्तराखंड चमोली पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य फूलों की घाटी विश्व प्रसिद्ध