
देहरादून: शहर के मोती बाजार में टमाटर वाली गली की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गले में रूमाल लिपटा मिला शव
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक के गले में रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन उसके शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
शुरुआती जांच में इस मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार कर दिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Published : 2 April 2025, 5:59 PM IST
Topics : Dehradun Dynamite News incident initial investigation Moti Bazaar Sensation spread Uttrakhand