हिंदी
देहरादून: न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी ने रविवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। प्रदेश में मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाली न्यायमूर्ति बाहरी पहली महिला हैं।
यहां राजभवन में राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने न्यायमूर्ति बाहरी को पद की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सौंपा गया UCC का मसौदा, सीएम धामी ने दी ये प्रतिक्रिया
उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थीं।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक को SDM को धमकी देना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में न्यायमूर्ति विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में यह पद खाली था और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।
Published : 4 February 2024, 4:07 PM IST
Topics : Chief Justice High Court Ritu Bahri Uttrakhand उच्च न्यायालय उत्तराखंड ऋतु बाहरी मुख्य न्यायाधीश शपथ