Uttarakhand Group C Job: उत्तराखंड में ग्रुप सी के पदों पर ढेरों नौकरियां, जानिए पूरी डिटेल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी के पदों पर अधिसूचना जारी की है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 February 2025, 3:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं। इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या
ग्रुप 'सी' के 241 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

आवेदन तिथि 
आवेदक 06 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक आवेदन  कर सकते हैं।

आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

 

इन पदों पर होगी भर्तियां

1.   सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा)    
2.    वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक    
3.    फार्मासिस्ट    
4.    कैमिस्ट    
5.    प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा)    
6.    प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान)    
7.    मशरूम पर्यवेक्षक
8.    प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान)    
9.    प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान)    
10.    प्रयोगशाला सहायक    
11.    पशुधन प्रसार अधिकारी    
12.    खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग)    
13.    खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी)    
14.    फोटोग्राफर    
15.    स्नातक सहायक    
16.    प्रतिरूप सहायक    
17.    वैज्ञानिक सहायक    
18.    वन दरोगा

पात्रता मानदंड
•    उत्तराखंड में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।  

ऐसे करें आवेदन
•    यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
•    यूकेएसएसएससी भर्ती 2025 के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
•    अपना नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।
•    अपना फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (जैसे आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
•    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।

https://www.yuvadynamite.com/

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

 

Published : 
  • 6 February 2025, 3:35 PM IST

Advertisement
Advertisement