हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड में मतगणना की शुरूआत हो चुकी है, वोटो की गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से वोट की काउंटिंग की जा रही है। उत्तराखंड चुनाव के शुरूआती रूझान सामने आ गए है। उत्तराखंड में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। लेकिन सामने आये रुझानों में भाजपा बढ़त बनाये हुए हैं।
चुनाव आयोग से सुबह 10.35 बजे मिले रुझाने के मुताबिक उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने रूझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। राज्य की कुल 70 सीटों में भाजपा 39 सीटों पर रूझानों मं बढ़त बनाये हुए है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड चुनाव परिणाम: रूझानों में भाजपा ने हासिल किया बहुमत का आंकड़ा
कुल सीटें: 70
BJP: 39
Cong: 17
BSP: 2
Others: 2#ResultswithDynamiteNews#AssemblyElections2022 #UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/XwCGyljSxI— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) March 10, 2022
हालांकि रूझानों में सीटों की घटत बढ़त जारी है, लेकिन 10.35 के रूझान में भाजपा ने सबसे पहले बहुमत का आंकड़ा पार किया।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम
चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा 26 सीटों पर आगे
कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त#ResultswithDynamiteNews#AssemblyElections2022 #UttarakhandElection2022 pic.twitter.com/HY6pAZ4xOj— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) March 10, 2022
चुनाव आयोग से 10 बजे सुबह मिले रुझान के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
इससे पहले वोटों की गिनती के तत्काल बाद सामने आये शुरूआती रूझान में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिख रही थी। भाजपा और कांग्रेस 22-22 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं 2 सीटों पर अन्य पार्टी आगे थी। लेकिन ताजा रुझानों में भाजपा बढ़त बनाते हुए दिख रही है।
बता दें कि अभी मतगणना के केवल रूझान सामने आये है, अंतिम नतीजे सामने आने में समय लग सकता है। अंतिम नतीजों के बाद ही हार-जीत समेत हर तरह की चुनावी स्थिति साफ होगी।
Published : 10 March 2022, 9:55 AM IST
Topics : Assembly Elections Result uttarakhand vote counting उत्तराखंड मतगणना विधानसभा चुनाव नतीजे वोट काउंटिंग