
लखनऊः एक ओर जहां बुलंदशहर में हिंसा की हुई बड़ी वारदात के बाद कल रात को मुख्यमंत्री ने अफसरों के पेच कसे। वहीं उसके बाद आईजी क्राइम एसके भगत ने पत्रकारों से बातचीत में बुलंदशहर घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से एकदम से हालात बिगड़े। उसके पीछे कोई सुनियोजित हालात बिगड़ने का प्रयास हो सकता है। हालांकि एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की भी बात बाद में उन्होंने कही।
यह भी पढ़ेंः वाह रे यूपी सरकार.. बुलंदशहर गोकशी हिंसा में 2 मासूमों का भी आया नाम
यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर हिंसा- इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के मुख्य आरोपी के वीडियो ने मचाया बवाल..
वहीं बजरंग दल के नेता रहे शख्स को पुलिस द्वारा घटना का मुख्य आरोपी बताए जाने की खबरों के बीच आरोपी की ओर से एक वीडियो जारी कर खुद को बेकुसूर बताया गया है। जिसके जवाब में आईजी क्राइम एस के भगत ने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है।
घटना के दौरान सामने आई सभी वीडियो फुटेज की जांच कराई जा रही है। उसके बाद जो कुछ भी निकल कर सामने आएगा। उसके आधार पर पूरी कार्रवाई की जाएगी।
Published : 5 December 2018, 6:54 PM IST
Topics : bulandshahr violence आईजी क्राइम उत्तर प्रदेश एसके भगत गोकशी बुलंदशहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साजिश हिंसा