Uttar Pradesh: फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते महिला ने नदी में लगाई छलांग, हालत गंभीर

यूपी के फतेहपुर में बुधवार को एक महिला की नदी में छलांग लगाने की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 July 2024, 6:01 PM IST

फतेहपुर: जनपद में बुधवार को किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित दादो यमुना ओवरब्रिज से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मछुवारों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल बतायी जा रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के दांदों यमुना पुल का है। 

महिला ने नदी में लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार महिला का पति अखिलेश सेना का जवान है। वह छुट्टी में घर आया हुआ है। इस बीच पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ जाने पर महिला ने नदी में छलांग लगा दी। 

Published : 
  • 24 July 2024, 6:01 PM IST