Uttar Pradesh: बस्ती में शादी के एक माह बाद प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, पति पहुंचा SP ऑफिस

यूपी के बस्ती में नई नवेली दुल्हन नकदी और आभूषण लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 May 2024, 4:42 PM IST
google-preferred

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  एक नई नवेली दुल्‍हन शादी के करीब एक महीने बाद ही लाखों के जेवरात व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला वाल्टरगंज  थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहा का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित पति रोहित उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि मेरी शादी नगर थाना क्षेत्र निवासिनी आकांशा से हुई थी। शादी के बाद वह घर आई और साथ रह रही थी। मेरी शादी के एक महीने के अंदर ही 23 मई 2024 की रात को वह शौच के बहाने घर से फरार हो गई। इस दौरान घर में रखे मेरी मां, भाई और  पत्नी के लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई।

जेवरात और नगदी की कीमत करीब  10 लाख रुपए बतायी गई है।

पीड़ित रोहित उपाध्याय ने आरोप लगाया कि वे थाने का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन थाने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पीड़ित पति ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के निवासी लल्लू गुप्ता, शिवा गुप्ता व अन्य कुछ लोग बोलोरो लेकर गाड़ी से आए थे और उनकी पत्नी आकांक्षा को अपने साथ ले गए। 

पीड़ित पति ने बताया कि जब वह वाल्टरगंज थाने पर गए तो थानाध्यक्ष ने कहा कि लड़की बालिग है वह किसी के भी साथ भी जा सकती है। ऐसे में पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं । 

रोहित उपाध्याय ने कहा कि वे थाने में न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन  पुलिस उसका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। मामले में पीड़ित पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है।

Published :  30 May 2024, 4:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement