हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर राज्यपाल को दिये गये अपने शुभकामना संदेश में कहा ''उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।''
‘एक्स’ पर अपने संदेश में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ''सरल व सौम्य व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।''
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा ''गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल हैं। वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक पाटीदार परिवार में हुआ था और उनके पिता जेठा भाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे।
Published : 21 November 2023, 1:06 PM IST
Topics : Birthday Chief Minister Yogi Governor Anandiben Patel uttar pradesh उत्तर प्रदेश जन्मदिन बधाई मुख्यमंत्री योगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल