हिंदी
महोबा: जनपद में वैलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को प्रेमी जोड़े के सुसाइड करने और दोनों के शव एक साथ मिलने से मृतकों के घर और गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या किये जाने की यह घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के कनेरा गांव की है।
यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, शादी सामरोह में चली गोली, हुआ ये दर्दनाक अंजाम
पुलिस के मुताबिक मृतको की पहचान 18 साल की सीमा और 21 साल के सुरेन्द्र के रूप में की गई है। दोनों कनेरी गांव के रहने वाले थे। दोनों ने बीती रात जहरीला पदर्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव बुधवार सुबह घर की छत से बरामद किये गये। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: मायावती ने किसानों का किया समर्थन, कहा- इनकी मांगों को गंभीरता से लें
प्रेमी जोड़े की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। बताया जाता है कि युवक-युवती के घर वाले और गांव के लोगों दोनों के प्रेम संबंधों को लेकर नाराज चल रहे थे। समझा जाता है कि दोनों ने इसी बात को लेकर सुसाइड किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
Published : 14 February 2024, 3:37 PM IST
Topics : love couple Mahoba suicide uttar pradesh Valentine Day आत्महत्या उत्तर प्रदेश प्रेमी जोड़ा महोबा वैलेंटाइन डे