Uttar Pradesh: हमीरपुर में पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इस गंदी हरकत से थी परेशान

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों के काट दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 January 2024, 5:00 PM IST
google-preferred

हमीरपुर: जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति की गंदी हरकतों से परेशान पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों के काट दिया। बुरी तरह लहूलुहान व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को कस्टडी में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर दिया बड़ा बयान 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के अप्राकृतिक यौन संबंधों से परेशान थी। शर्मनाक हरकतों से गुस्से से भड़की पत्नी ने पति को इसकी सजा देने की ठानी। रात में परेशान करने पर पत्नी ने पति के गुप्तांग को मुंह से ही चबा लिया। पत्नी ने दांतों से उसका प्राइवेट पार्ट काट कर उसे लहूलुहान कर दिया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में किसान की हत्या कर शव नहर में फेंका, चार आरोपी गिरफ्तार 

हालत गंभीर होने पर पीड़ित शख्सको परिवार के लोग सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया है। सदर अस्पताल में पहले तो प्राइवेट पार्ट में जख्म होने की बात छिपाई गई लेकिन उस शख्‍स की मां ने सारा सच उजागर कर दिया। उसने बताया कि बहू ने ही बेटे का यह हाल किया है। डॉक्टर भी यह बात सुनकर हैरान हो गए। 

बेटे की हालत देख पीड़ित युवक की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शख्‍स की हालत अभी गंभीर है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Published : 
  • 29 January 2024, 5:00 PM IST

Advertisement
Advertisement