उत्तर प्रदेश: डॉल्फिन का शिकार कर उसको खाने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में चार मछुआरों पर डॉल्फिन का शिकार कर उसे पकाकर खाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने पर एक मछुआरे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


कौशांबी: जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में चार मछुआरों पर डॉल्फिन का शिकार कर उसे पकाकर खाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने पर एक मछुआरे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष पिपरी श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि जिले की चायल रेंज के वन रेंजर रविंद्र कुमार ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि 22 जुलाई 2023 की सुबह नौ से 10 बजे के बीच थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी चार मछुआरे यमुना नदी में मछली का शिकार कर रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक डॉल्फिन फंस गई। तहरीर के मुताबिक आरोपी उसे कंधे पर लादकर घर ले गए और पकाकर खा गए ।

उन्होंने बताया कि नदी से डॉल्फिन घर ले जाते समय किसी राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया और 23 जुलाई की रात सोशल मीडिया पर इसे डाल दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया की सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर वन रेंजर रविंद्र कुमार ने थाने में रंजीत कुमार, संजय, दीवान व बाबा सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है ।

मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। एक आरोपी रंजीत कुमार को, गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शेष तीन आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच की जा रही हैं।

 










संबंधित समाचार