सुशांत-भूमि की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ का ट्रेलर रिलीज, चंबल के डकैतों की दमदार कहानी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म सोन चिड़िया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखें ‘सोनचिड़िया’ का ट्रेलर…

Updated : 7 January 2019, 2:00 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म सोन चिड़िया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में चंबल की कहानी को द‍िखाया गया है. ट्रेलर जबरदस्त डायलाॅग्स भी है।

यह भी पढ़ें: ..तो अब घुड़सवारी सीख रहे हैं अर्जुन कपूर, जानिए क्या है इरादा

इस फ‍िल्म में सुशांत सिंह राजपूत और मनोज वाजपेयी चंबल के डकैत के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में हैं। सोन चिड़िया में आशुतोष राणा पुलिस इंसपेक्टर के रोल में हैं। ये फिल्म 1975 में लगी इमरजेंसी के बैकग्राउंड पर बनी है। 

यह भी पढ़ें: रणवीर-आलिया की फिल्म गली बॉय का टीजर आया सामने, देखें वीडियो..

फिल्म की टैगलाइन है 'बैरी बेईमान, बागी सावधान। सोन चिड़िया को उड़ता पंजाब फेम अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं। फिल्म सोनचिड़िया में चंबल के डकैत मान सिंह के गैंग की कहानी को पर्दे पर दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा।

ट्रेलर में सुशांत सिंह भी डाकू के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनका ऐसा जबरदस्त अंदाज़ इससे पहले कभी पर्दे पर नजर नहीं आया। यह फिल्म 8 फरवरी 2019 को र‍िलीज होगी जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतजार है। 

Published : 
  • 7 January 2019, 2:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement