..तो अब घुड़सवारी सीख रहे हैं अर्जुन कपूर, जानिए क्या है इरादा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन द‍िनों अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर तो चर्चा में हैं ही, साथ ही वह घुड़सवारी भी सीख रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढ़ें घुड़सवारी क्यों सीख रहे है अर्जुन कपूर..

Updated : 6 January 2019, 6:07 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों घुड़सवारी सीख रहे हैं। अर्जुन कपूर ,आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म पानीपत में काम करने जा रहे हैं। फिल्म की तैयारी के लिए अर्जुन घुड़सवारी सीख रहे है। उनका कहना है कि सीखने की प्रक्रिया बेहतरीन रही, उन्होंने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर महालक्ष्मी रेसकोर्स की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह घोड़े पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर-आलिया की फिल्म 'गली बॉय' का टीजर आया सामने, देखें वीडियो..

 

अर्जुन ने लिखा, “नया साल, नई चीजें सीखी, 2018 का पूरा महीना पशुओं, प्रकृति और सूर्योदय के बीच गुजरा, जैसे की मैं पानीपत की शूटिंग दोबारा शुरू कर रहा हूं तो मैं घुड़सवारी सीखकर खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। सीखने की प्रक्रिया सशक्त, बेहतरीन रही, सेट पर लौटने को लेकर उत्साहित हूं।

यह भी पढ़ें: रणवीर-आलिया की फिल्म 'गली ब्वॉय' का पोस्टर आया सामने, देखें 

पानीपत’ में कृति सैनन और संजय दत्त जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हिंदी साहित्यकार अशोक चक्रधर ने इस फिल्म के संवाद लिखे हैं। फिल्म में बताया जाएगा कि पानीपत का तीसरा युद्ध क्यों हुआ। फिल्म इस वर्ष छह दिसंबर को रिलीज होगी।
 

Published : 
  • 6 January 2019, 6:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement