हिंदी
नई दिल्लीः मुंहासे या पिटिका (Pimples or Acne) त्वचा की एक स्थिति है जो सफेद, काले और जलने वाले लाल दाग के रूप में दिखते हैं। कील-मुंहासों के निकलने का समय 13-14 वर्ष की आयु से लेकर 20-22 वर्ष की आयु के मध्य का होता है। मुंहासों के कई रूप होते है जैसे-पसदार मुंहासे, बिना पस कील के रूप में, काले खूटें के रूप में आदि। मुंहासों की शुरूआत भी अजीब होती है। पहले ये छोटे-छोटे दानों के रूप में चेहरे पर उभरते हैं। चेहरे में भी ललाट, गालों और नाक पर इनकी मात्रा ज्यादा होती है।
कील-मुंहासें सुंदरता के लिए दाग की तरह ही हैं। इसी वजह से सभी इनसे बचने के लिए कई प्रकार के जतन करते हैं। इस संबंध में हम आपको कुछ टिप्स बतायेगे। इन टिप्स को अपनाने से त्वचा बेदाग और चमकदार हो जाती है।
यह भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में अपनी स्किन का रखें खास ख्याल, इन नुस्खों से चमकने लगेगा आपका चेहरा

1. जामुन को पीस कर लेप लगाने से मुंहासे दुर होते है।
2. जायफ़ल दूध की मलाई के साथ घिसकर इसका लेप लगाने से कील मुंहासे दुर होते हैं।
3. हरे नारियल का पानी रोज पिने से या उसके पानी से चेहरा धोने पर भी कील मुंहासे दुर होते है।
4. बटर मिल्क से फेस दोने से कील में पड़े हुए काले दाग या कालापन दूर होता है।
5. चिरौंजी को मिल्क मै पीसकर रात भर कील पर लगाने से बी कील मुंहासे दुर होते है.
6. नारियल का दूध लगाने से कील मुंहासे दुर होते है।
7. हर रोज 2-3 लीटर पानी अवश्य पीएं।
8. संतुलित खाना खाएं। जंक फूड से बचें।
(तेल, घी जैसे अत्यधिक वसा वाले खाने कम से कम खाएं)
9. कूठ, प्रियंगु फूल, मजीठ, मसूर, वट वृक्ष की कोंपलें (नरम छोटी पत्तियां), लोध्र, लाल चन्दन, सब 10-10 ग्राम बारीक चूर्ण करके मिला लें। एक चम्मच चूर्ण पानी के साथ पीसकर लगाने से कील मुंहासे दुर होते है।
10. मसूर के दाल का लगाने से कील मुंहासे दुर होते है।
Published : 4 February 2020, 1:26 PM IST
No related posts found.