हिंदी
ला ग्रुला: अमेरिका के टेक्सास में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर हवाई हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में नेशनल गार्ड के दो सैनिक और सीमा गश्त के एक एजेंट की मौत हो गयी।
सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार एक अन्य सैनिक घायल हो गया।
संयुक्त कार्यबल उत्तर’ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यूएच-72 लकोटा हेलीकॉप्टर संघीय सरकार के सीमा सुरक्षा अभियान पर था तभी वह शुक्रवार दोपहर को रियो ग्रांडे सिटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Published : 9 March 2024, 2:27 PM IST
No related posts found.